पैठण (महाराष्ट्र): एग्रीकल्चर ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वैमानिका एयरोस्पेस ने हाल ही में अपने किसान ड्रोन डीलरशिप प्रोग्राम के तहत एक आकर्षक और सीमित समय के लिए विशेष ऑफर लॉन्च किया था। इस ऑफर के अंतर्गत पात्र डीलर्स को फ्री बाइक प्रदान की जानी थी। इसी ऑफर के तहत महाराष्ट्र के पैठण निवासी नव्नाथ हजारे जी ने डीलरशिप प्रोग्राम में पंजीकरण कराया और कंपनी के अधिकृत डीलर बने। कंपनी की ओर से उन्हें डीलरशिप प्रमाणपत्र के साथ फ्री बाइक प्रदान की गई। यह बाइक कंपनी के Strategic Partnership Manager श्री नबील हाशमी जी के माध्यम से औपचारिक रूप से सौंपी गई। नव्नाथ हजारे जी की फर्म “मौली हाईटेक” अब पैठण और आसपास के क्षेत्रों में वैमानिका एयरोस्पेस के किसान ड्रोन की अधिकृत डीलर के रूप में कार्य करेगी। यह पहल क्षेत्र में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
किसानों के लिए नई उम्मीद
वैमानिका एयरोस्पेस का उद्देश्य आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक प्रभावी, किफायती और सुरक्षित बनाना है। कंपनी के किसान ड्रोन स्प्रेइंग और फसल मॉनिटरिंग जैसे कार्यों में किसानों की मदद करते हैं, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।
डीलरशिप प्रोग्राम के तहत कंपनी डीलर्स को तकनीकी प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट और डेमो प्रोग्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराती है, ताकि वे अपने क्षेत्र में किसानों को ड्रोन तकनीक से जोड़ सकें।
इस अवसर पर कंपनी के Strategic Partnership Manager श्री नबील हाशमी जी ने कहा, “वैमानिका एयरोस्पेस का उद्देश्य देश के प्रत्येक कृषि क्षेत्र तक आधुनिक ड्रोन तकनीक पहुंचाना है। हमारा डीलरशिप प्रोग्राम केवल व्यवसाय का विस्तार नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि पैठण क्षेत्र में मौली हाईटेक के माध्यम से ड्रोन टेक्नोलॉजी का व्यापक लाभ किसानों तक पहुंचेगा।”
नव्नाथ हजारे जी ने जताई खुशी
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए नव्नाथ हजारे जी ने कहा कि यह अवसर न केवल उनके व्यवसाय के लिए बल्कि क्षेत्र के किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मौली हाईटेक के माध्यम से पैठण क्षेत्र के किसान आधुनिक ड्रोन तकनीक अपनाकर अपनी खेती को नई दिशा देंगे।
कंपनी का विज़न
वैमानिका एयरोस्पेस का लक्ष्य देशभर में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्रों तक ड्रोन टेक्नोलॉजी पहुंचाना है। कंपनी का मानना है कि किसान ड्रोन भविष्य की स्मार्ट खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
