Search News

सफला एकादशी पर श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने किया तुलादान

एकादशी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 15, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में सफला एकादशी के पावन अवसर पर सुबह से भक्तों का दर्शन करने का हुजूम लगा। महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि सफला एकादशी पर श्री श्याम परिवार से सदस्य एवं संरक्षकगण ने वजन के बराबर कंबल को तौलकर तुलादान किया गया, आध्यात्मिक शुद्धि, ग्रहदोष निवारण और समस्त परिवारजनों के जीवन में सुख समृद्धि व स्वास्थ्य लाभ एवं मंगलकामनाएं हेतु तुलादान किया गया। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक विधायक डॉ नीरज बोरा, राधे मोहन अग्रवाल, अजय झुनझुनवाला, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महावीर सुनील अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, सुधीर खेतान, मुकुंद बिहारी, सुधीर गर्ग, अनिल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुधीश गर्ग, गणेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में संरक्षक एवं सदस्य गणों ने तुलादान किया।

Breaking News:

Recent News: