Search News

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम संपन्न हुआ

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 31, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने वाले आधुनिक भारत के शिल्पकार, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री व उप-प्रधानमंत्री, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज प्रथम के वार्ड संख्या 48 के  बूथ संख्या 311 पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक  डॉ नीरज बोरा जी  सम्मिलित हुए, लोकप्रिय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पुष्प अर्पित किये उन्हें नमन किया। इस सुअवसर पर बूथ अध्यक्ष मूलचंद मिश्रा जी, पार्षद रश्मि सिंह जी, शक्ति केन्द्र संयोजक मुन्ना सिंह चौहान जी, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य जी,  मण्डल मंत्री राहुल मिश्रा, श्रिया निगम, अमित सिंह, अशोक सैनी, दिनेश दीक्षित, राकेश मिश्रा सहित स्थानीय स्वजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सम्मानित पदाधिकारी गण व क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहे।
 

Breaking News:

Recent News: