Search News

सातवीं की थी छात्रा घर से लापता तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका-

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोखरे में किशोरी का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 2, 2026

सातवीं की थी छात्रा घर से लापता  तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका- 

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोखरे में किशोरी का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नार्थ स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कराया। प्राथमिक तौर पर शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पीपीगंज थाना क्षेत्र के पचगहवां ग्रामसभा स्थित गुरम पोखरा में एक नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हरपुर निवासी रितिका सिंह (16) के रूप में हुई है, जो पीपीगंज क्षेत्र के हरपुर स्थित एमवी इंटर कॉलेज में कक्षा 7 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार रितिका गुरुवार शाम से ही घर से लापता थी। उसकी तलाश को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोखरे में किशोरी का शव उतराता देखा।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नार्थ स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कराया। प्राथमिक तौर पर शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसपी नार्थ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि लापता होने से लेकर शव मिलने तक के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही किशोरी के मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: