Search News

सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे लोगसूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे लोग

पूर्वी सिंहभूम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 28, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित छठ महोत्सव में मंगलवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर के शंख मैदान में आयोजित छठ महोत्सव में विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य तिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका डिम्पल भूमि और मानवी सिंह एवं लौहनगरी जमशेदपुर की उभरती गायिका दिव्य रत्न ने छठ लोकगीत सभी लोगों का मन मोह लिया। गायिका डिम्पल भूमि ने जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और करतल ध्वनि से सरहाना करते हुए अभिनंदन किया। डिम्पल भूमि के छठ पर्व से जुड़े गीत 'हे छठी मईया, कांच ही बांस के बहंगिया' और 'शीतली बेयरिया शीतल दूजे पनिया' सहित अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियों का उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। वहीं, सांस्कृतिक संध्या में मशहूर लोक गायिका मानवी सिंह की 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी और 'जो राम को लाए हैं' जैसे लोकप्रिय गीतों ने संमा बांध दिया। वहीं, दिव्य रत्न ने 'राम जी से पूछे जनकपुर के नारी' गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन संजीवा इवेंट्स के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगी 2 लाख मोतियों से भगवान भास्कर के चित्र बनाने वाले युवा कलाकार विवेक मिश्रा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह अद्भुत चित्र बनाने में विवेक मिश्रा को 22 दिन का समय लगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने कहा कि छठ महापर्व हमारे समाज, परिवार और धर्म को जोड़ने वाला पर्व है। विधायक पूर्णिमा साहू ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति हर पर्व को पूरी एकता और श्रद्धा के साथ मनाती है। इससे पहले, सूर्य मंदिर समिति की ओर से सभी गणमान्यजनों एवं कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंच संचालन वरीय सदस्य गुंजन यादव ने किया कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उदित वाणी समाचारपत्र के उदित अग्रवाल, महासचिव अखिलेश चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

Breaking News:

Recent News: