धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स
लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। ताड़ीखाना में प्रियदर्शनी कालोनी स्थित सेन्टर हाॅस्पिटल में डाक्टरों की टीम ने 53 वर्षीय महिला के पेट का ऑपरेशन कर 09 किलो का ट्यूमर निकाला। अस्पताल के संचालक डाॅ आशीष पाठक ने बताया कि सीतापुर जिले के बिसवां की रहने वाली महिला 26 दिसम्बर को पेट फूलने और पेट दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसमें जांच के बाद बच्चेंदानी में विशालकाय ट्यूमर की पुष्टि हुई। ट्यूमर की पुष्टि होने के बाद डाॅ अमिता मिश्रा (एमबीबीएस, एमएस) की देखरेख में उपचार शुरू हुआ और शनिवार को पेट का सफल ऑपरेशन कर 09 किलो का ट्यूमर निकाला गया। हालांकि इस दौरान महिला को 02 यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। डा आशीष पाठक ने बताया कि महिला पिछले लगभग 02 माह से पेट फूलने जैसी समस्या से परेशान थी, महिला और परिजनों को गैस की समस्या लगी तो उन्होने नजदीकी अस्पतालों में दिखाया लेकिन कोई फायदा नही हुआ, महिला का पेट फूलता रहा। जिसके चलते पिछले एक हफ्ते से महिला के खानपान पर बहुत बड़ा असर पड़ा। ऐसे में परिजनों ने महिला को सेन्टर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका सफल ऑपरेशन कर 09 किलो का ट्यूमर निकाला गया, डा आशीष पाठक ने बताया कि यह विशालकाय ट्यूमर महज 02 माह में ही बना था। पेट का सफल ऑपरेशन कर बच्चेदानी से 09 किलो का ट्यूमर निकालने वाला यह पहला प्राइवेट अस्पताल है। उन्होने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है।

पेट फूलने और दर्द की थी शिकायत, जांच में निकला विशालकाय ट्यूमर
पीड़ित महिला विगत 02 माह से पेट फूलने और दर्द की शिकायत से परेशान थी, नजदीकी अस्पतालों में दिखाने के बाद भी दवा से आराम नही मिली, पेट निरन्तर फूलता रहा। जिसके चलते धीरे धीरे महिला के खानपान पर असर पड़ने लगा, पिछले एक सप्ताह से महिला का खाना बिल्कुल भी कम हो गया था, जिस पर परिजनों ने उसे सेन्टर हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां जांच में विशालकाय ट्यूमर की पुष्टि हुई।
