Search News

‘कट्टा, करप्शन और कुशासन ही जंगलराज की पहचान’, अररिया रैली में PM मोदी का महागठबंधन पर प्रहार

बिहार
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अररिया में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया पर सुबह से ही बिहार के अलग-अलग हिस्सों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे लोकतंत्र की ताकत को दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की माताओं-बहनों का संकल्प और युवाओं के सपने इस चुनाव को नई दिशा दे रहे हैं। मोदी ने कहा, “मेरे सपने आपके सपनों से जुड़े हैं। मेरा संकल्प आपके संकल्प से प्रेरित है।” उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “जंगलराज का मतलब था, कट्टा, क्रूरता, करप्शन और कुशासन। उस दौर ने बिहार को 15 साल पीछे धकेल दिया था। अब बिहार को फिर उस अंधेरे में नहीं लौटने देना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों ने तय कर लिया है कि वे विकास, विश्वास और सुशासन के रास्ते पर ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान करें और एक मजबूत, स्थिर सरकार बनाने में योगदान दें।

Breaking News:

Recent News: