Search News

17 से 19 तारीख तक शहीद सम्मान यात्रा करेगी भाजपा

  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 13, 2021

कोलकाता : एक तरफ जहां पूरे देश में भाजपा द्वारा आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के पीड़ितों के लिए शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी। इस बारे में प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि आगामी 17, 18 व 19 अगस्त को शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। 4 केंद्रीय मंत्रियों के साथ भाजपा सांसद व विधायक भी इस यात्रा में शामिल रहेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. सुभाष सरकार हावड़ा, श्रीरामपुर, हुगली, बीरभूम, बर्दवान व पुरुलिया में रहेंगे जबकि शांतनु ठाकुर केएनएसडी, बनगांव, बारासात व नदिया दक्षिण में शहीद सम्मान यात्रा निकालेंगे। इसी तरह जॉन बारला सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी व अलीपुरदुआर में रहेंगे जबकि निशिथ प्रमाणिक अलीपुरदुआर, कूचबिहार, मालदह, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर के अलावा सिलीगुड़ी में रहेंगे।

Breaking News:

Recent News: