लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। रामपुर बेहरा स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में बुधवार को संस्थापक स्वर्गीय शिव सहाय के जन्मदिवस के अवसर पर 'बाल निकुंज ज्योति दिवस' का आयोजन किया गया। इसी मौके पर शिव सहाय गर्ल्स पीजी कॉलेज का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईपीएस अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम), लखनऊ ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन तथा कॉलेज के आईपीएस अपर्णा कुमार ने किया शिव सहाय गर्ल्स पीजी कॉलेज का शुभारंभ, मेधावी छात्राएं सम्मानित नामकरण स्मारक के लोकार्पण के साथ हुआ। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का बुके, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में अपर्णा कुमार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में गर्ल्स पीजी कॉलेज की स्थापना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को उनका पूरा सहयोग और शुभकामनाएं सदैव मिलती रहेंगी तथा यह शिक्षा का केंद्र बनकर समाज में नई पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर बाल निकुंज समूह की विभिन्न शाखाओं की वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। प्रबंधिका पुष्पा जायसवाल ने निकुंज परिवार के सभी 415 कर्मचारियों को यूनिफॉर्म वितरित की। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल, चेयरमैन आयुष जायसवाल, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

