Search News

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे संसदीय बोर्ड के सदस्य बने, कार्यकर्ताओं में उत्साह

संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: July 1, 2026

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे को रालोद के संसदीय बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है। पार्टी के सर्वोच्च नीति-निर्धारक मंडल में शामिल किए जाने के बाद प्रदेशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। पार्टी नेताओं का कहना है कि अनिल दुबे पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संसदीय बोर्ड में शामिल होने से इन क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को लाभ मिलेगा। प्रदेश पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने अनिल दुबे के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं। बधाई देने वालों में वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, विश्वेशनाथ मिश्रा, बी.एल. प्रेमी, चौधरी भूपाल सिंह, मनोज सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, अंकुर सक्सेना, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, प्रमोद शुक्ला, अफसर अली, सम्राट चौहान, चौधरी राम सिंह पटेल, पी.के. पाठक, सत्यप्रकाश तिवारी और अजय पांडेय सहित प्रदेश, क्षेत्रीय व जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Breaking News:

Recent News: