कैनविज टाइम्स,धर्म डेस्क।18 फरवरी 2025 को यशोदा जयंती मनाई जाएगी, जो फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को आती है।
पंचांग विवरण:
• तिथि: फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि
• विक्रम संवत: 2081
• सूर्य राशि: कुंभ
शुभ मुहूर्त:
• ब्रह्म मुहूर्त: 05:15 एएम से 06:06 एएम
• अभिजित मुहूर्त: 12:13 पीएम से 12:58 पीएम
• विजय मुहूर्त: 02:28 पीएम से 03:13 पीएम
• गोधूलि मुहूर्त: 06:11 पीएम से 06:37 पीएम
अमृत काल:
• 19 फरवरी को 12:44 एएम से 02:32 एएम तक
निशिता मुहूर्त:
• 19 फरवरी को 12:09 एएम से 01:00 एएम तक
यशोदा जयंती पूजन विधि:
1. स्नान और व्रत संकल्प: प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
2. स्थापना: एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता यशोदा और भगवान कृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
3. अभिषेक: गंगाजल या पंचामृत से मूर्तियों का अभिषेक करें।
4. भोग अर्पण: माखन, मिश्री, फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित करें।
5. आरती: माता यशोदा और भगवान कृष्ण की आरती उतारें।
6. दान: ब्राह्मणों को भोजन और दक्षिणा दें।