Search News

नितिन पाठक सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा में शामिल, बीसलपुर में कैडर कैंप आयोजित

पीलीभीत के बीसलपुर में बसपा के विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन हुआ। नितिन पाठक सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। 6 दिसंबर के लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: November 28, 2026

बसपा के कैडर कैंप में नितिन पाठक की पार्टी में एंट्री, सैकड़ों समर्थकों ने थामा हाथ

बीसलपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप में 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा, पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव रहे मुख्य अतिथि

बसपा के कैडर कैंप में नितिन पाठक की पार्टी में एंट्री, सैकड़ों समर्थकों ने थामा हाथ

बीसलपुर। पीलीभीत की बीसलपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी 6 दिसंबर 2026 को लखनऊ में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई।

कार्यक्रम का आयोजन नितिन पाठक की ओर से किया गया। इस दौरान नितिन पाठक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं बरेली मंडल के मुख्य प्रभारी गिरीश चंद्र जाटव ने नितिन पाठक और उनके समर्थकों के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम में बरेली मंडल प्रभारी राजवीर सिंह और देव स्वरूप आर्य ने भी मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मन्नालाल कश्यप ने की, जबकि संचालन अरविंद तिवारी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र जाटव ने नितिन पाठक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बीसलपुर विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार सागर, ललित भारती, विधानसभा अध्यक्ष पुत्तू लाल वर्मा सहित विधानसभा की पूरी टीम मौजूद रही। नितिन पाठक ने उपस्थित ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं से भी बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने में सहयोग करने की बात कही।

मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र जाटव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती के नेतृत्व में पार्टी सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। आगामी 6 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाला कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें बीसलपुर से हजारों कार्यकर्ता पहुंचकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे।

वहीं, नितिन पाठक ने कहा कि वह बहन मायावती की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। बीसलपुर विधानसभा में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे।

 

 

Breaking News:

Recent News: