Search News

Kanpur News: औद्योगिक क्षेत्रों में लगाए गए 648 सीसीटीवी कैमरे

कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लगाई जा रही हैं। 648 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। शौचालयों के साथ-साथ 18 प्रशासनिक केंद्र और 55 थानों और पुलिस चौकियों का निर्माण भी कराया गया है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 10, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, हाई-मास्ट लगाई जा रही हैं। 648 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। शौचालयों के साथ-साथ 18 प्रशासनिक केंद्र और 55 थानों और पुलिस चौकियों का निर्माण भी कराया गया है।

यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च दस गुना बढ़ाया है। सड़कों पर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य चल रहे हैं। अब तक औद्योगिक क्षेत्रों में 41,075 एलईडी लाइट और 837 हाई-मास्ट लाइट लग चुकी हैं। वेयरहाउस और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को गति देने के लिए यूपीसीडा ने नई नीति के तहत 550 एकड़ से अधिक भूमि पर 41 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें 10,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

निवेशकों के लिए प्लग-एंड-प्ले सुविधा

निवेशकों को निर्बाध सुविधाएं देने के लिए यूपीसीडा ने अपने औद्योगिक क्षेत्रों में प्लग-एंड-प्ले मॉडल लागू किया है। इसके तहत हर प्लॉट को पानी, सीवरेज, बिजली, गैस, औद्योगिक एफ्लुएंट सिस्टम और ऑप्टिकल फाइबर जैसी सुविधाओं से जोड़ा गया है। यूपीसीडा का वेब पोर्टल और मोबाइल एप निवेशकों को आवंटन, भुगतान, अनुमतियां और शिकायत निवारण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहा है।




विश्वस्तरीय सुविधाएं देना लक्ष्य
हमारा लक्ष्य औद्योगिक क्षेत्रों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाना है। आधुनिक स्ट्रीट लाइट, 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी, स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम और प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर के जरिए हम निवेशकों को सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण दे रहे हैं। - विजय किरण आनंद, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीसीडा

Breaking News:

Recent News: