Search News

Lucknow: गर्लफ्रेंड को स्टेज पर डांस करने से मना करता था प्रेमी... नहीं मानी तो घर में घुसकर मार दी गोली

लखनऊ के पारा में एक युवक ने लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से लड़की खून से लथपथ होकर गिर गई।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 12, 2025

Lucknow: गर्लफ्रेंड को स्टेज पर डांस करने से मना करता था प्रेमी... नहीं मानी तो घर में घुसकर मार दी गोली

लखनऊ के पारा में एक युवक ने लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से लड़की खून से लथपथ होकर गिर गई। लखनऊ के पारा की कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात एक शराबी प्रेमी ने अपनी डांसर प्रेमिका पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। प्रेमी स्टेज डांस करने से मना करता था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने प्रेमिका के दाहिने हाथ में तमंचे से गोली मार दी। खून से लथपथ अवस्था में घायल युवती को तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सदरौना कांशीराम कॉलोनी के मकान संख्या 14/13 की है, जहां लक्ष्मी थापा लवली (21) अपनी बहन के साथ किराए पर रहती है। लवली का सरोजनीनगर के गौरी बाजार, एचडीएफसी बैंक के पास रहने वाले आकाश कश्यप से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के अनुसार आकाश अपराधी प्रवृत्ति का है और इसी कारण लवली ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज आकाश शुक्रवार देर रात करीब दो बजे शराब के नशे में लवली के कमरे पर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही वह मारपीट पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ने पर आकाश ने कमरे के अंदर ही अवैध तमंचा निकालकर लवली पर फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने हाथ में कंधे के पास लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

युवती की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आकाश अपनी काली स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो चुका था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले पंडित नाम के युवक की मदद से घायल लवली को स्कूटी से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया घायल की बहन राधिका की तहरीर पर आरोपी आकाश कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आकाश कश्यप की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी है। 

Breaking News:

Recent News: