Search News

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जल जीवन उत्सव का सफल आयोजन

जल जीवन उत्सव का सफल आयोजन
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 15, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, लखनऊ द्वारा जल जीवन उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण तथा जल संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम प्रधानाचार्या प्रो. बीना राय के सक्षम मार्गदर्शन एवं लेफ्टिनेंट डॉ. सरिता सिंह, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिनके सहयोग एवं प्रेरणा से कार्यक्रम का सुचारु संचालन संभव हो सका। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने जल जीवन मिशन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल डॉ. मौली श्री शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, मानवशास्त्र विभाग तथा सूबेदार सुनील कुमार, परमानेंट इंस्ट्रक्टर, 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन एनसीसी रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर खुशी कुमारी एवं अंडर ऑफिसर जागृति द्वारा अनुशासन एवं कुशल नेतृत्व के साथ किया गया।

Breaking News:

Recent News: