Search News

आ गई यूपी की नई वोटर लिस्ट'...पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से अपना नाम चेक करें

यूपी में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो गई है। 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 6, 2026

आ गई यूपी की नई वोटर लिस्ट'...पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से अपना नाम चेक करें

 यूपी में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो गई है। 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं। 6 फरवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है। इसमें 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं। पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ वोटर थे, अब 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं। आयोग ने अब छह फरवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है, जिसके बाद छह मार्च 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशन के बाद अगर इसमें किसी वोटर का नाम नहीं है तो वो आपत्ति दर्ज करा सकता है, अपना नाम जुड़वा सकता है और अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकता है। दावे के लिए फॉर्म-6 और आपत्ति के लिए फॉर्म- 7 भरे जाएंगे। इसकी फीस नहीं लगेगी। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है। छह मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस बेबसाइट पर सूची मिलेगी

दावे और आपत्तियों की पूरी सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट (https://ceouttarpradesh.nic.in) पर उपलब्ध रहेगी। 

कौन सा फॉर्म भरें

  • फॉर्म 6 भरें 18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार नया वोटर बनने के लिए 
  • फॉर्म 7 भरें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए, आपत्तियों और पहले के शामिल नाम में सुधार के लिए 
  • फॉर्म 8 भरें निवास स्थान बदलने/मौजूदा मतदाता सूची में सुधार/वोटर कार्ड बदलने/दिव्यांगों को चिह्नित करने के लिए
  • किसी दूसरे राज्य से आकर यूपी में बसे हैं तो नाम जुड़वाने के लिए घोषणापत्र दें, जो यूपी निर्वाचन आयोग की साइट पर उपलब्ध

फॉर्म कहां सबमिट करें

  • ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट (voters.eci.gov.in) या ECINET app
  • बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर ये फॉर्म सबमिट करें

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें नाम

  • https://voters.eci.gov.in पर जाएं
  • राज्य पोलिंग स्टेशन नंबर और नाम डालें
  • अपना पूरा नाम डालें अपने अभिभावक का पूरा नाम डालें
  • अपने जिले का नाम डालें अपनी आयु डालें
  • विधानसभा क्षेत्र अंकित करें
  • वोटर आईडी का सीरियल नंबर डालें

Breaking News:

Recent News: