Search News

वाणिज्य विभाग में 'परिचय' ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नवागंतुक विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

KMC भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के वाणिज्य विभाग में 'परिचय – ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27' आयोजित, कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 14, 2026

वाणिज्य विभाग में 'परिचय' ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा के मार्गदर्शन में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें अकादमिक जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से 'परिचय – ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026-27' का आयोजन अटल हॉल, अकादमिक ब्लॉक में किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शुक्ल ने स्वागत संबोधन दिया, वहीं डॉ. ज़ैबुन निसा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभाग के पाठ्यक्रमों, अनुशासन एवं शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई। डॉ. रज़ा हैदरी ने APAAR/ABC ID के निर्माण संबंधी मार्गदर्शन दिया।

छात्र सहायता व्यवस्थाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में विभागीय शिक्षकों ने अपना परिचय दिया तथा विद्यार्थियों द्वारा संचालित विभागीय क्लबों एवं विभिन्न छात्र सहायता सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. अनुभव तिवारी ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड, एंटी-रैगिंग, नशा मुक्ति व शिकायत निवारण जैसी छात्र सहायता व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

अतिथियों ने दी कौशल व नवाचार की सीख

विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्पित शैलेश ने विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार, तकनीक और नए अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बदलती व्यावसायिक दुनिया में AI, तकनीक और कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के डीन प्रो. सैयद हैदर अली ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन एवं समग्र विकास के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकगण व कोऑर्डिनेटर रहे मौजूद

कार्यक्रम में विभाग के समस्त शिक्षकगण — डॉ. नीरज शुक्ल, डॉ. ज़ैबुन निसा, अफरीन फातिमा, डॉ. अनुभव तिवारी, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. मृदुल सोनी, डॉ. उमाकांत एवं डॉ. रंजीत वर्मा की उपस्थिति व सहभागिता रही। अंत में अफरीन फातिमा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दीपांशु गुप्ता, नमरा रफत, महजबी, नून फ़ातिमा, मो. राशिद खान एवं अज़ीज़ुल्लाह खान ने स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विभाग ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Breaking News:

Recent News: