कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। आज दिल्ली नगर निगम (MCD) का बजट पेश होने जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा वोटिंग की मांग की जा सकती है। आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए इस बजट को पारित कराना एक चुनौती हो सकती है, क्योंकि MCD में BJP का प्रभाव ज्यादा है और वह विपक्षी पार्टी के रूप में सक्रिय है। AAP को इस बजट को पारित करने के लिए अपनी रणनीति को मजबूत करना होगा और सहयोग प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी।
सदन में हंगामे के आसार
हालांकि, सत्तारुढ़ आप के पास इस समय बहुमत नहीं है जिसकी वजह से भाजपा उसे चुनौती दे सकती है। वह विभिन्न प्रस्ताव एवं संशोधन पर मतदान की मांग करके सत्ता पक्ष के प्रस्तावों को गिरा सकती है। इसमें हंगामा भी हो सकता है।
AAP के लिए प्रस्ताव पारित कराना होगा चुनौती
आप ने बजट में अगले माह सत्ता जाने के डर से अस्थायी कर्मचारियों की साहनभुति लेने के लिए उनके पक्का होने के बाद वेतन देने के लिए अलग से फंड और मद की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया है।