Search News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर— लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी की निर्मम हत्या!

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी, सालारगंज गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 10, 2025

लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी, सालारगंज गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
यहाँ रहने वाली 46 वर्षीय रत्ना ने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर अपने इंजीनियर प्रेमी सूर्य प्रताप सिंह, उम्र 33 साल, का गला काटकर कत्ल कर दिया।

ये वारदात रविवार देर रात की बताई जा रही है।
हत्या के बाद आरोपी महिला और उसकी दोनों बेटियाँ… लगभग 10 घंटे तक उसी कमरे में लाश के साथ बैठी रहीं!

और फिर सोमवार सुबह रत्ना ने खुद पुलिस को कॉल कर कहा—
"मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है… लाश घर में पड़ी है!"

पुलिस मौके पर पहुँची, दरवाज़ा खोला… अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए।
फिलहाल पुलिस ने रत्ना और दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। 

Breaking News:

Recent News: