कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
दिल्ली विस्फोट मामले में जांच कर रही एनआईए ने लखनऊ में शाहीन के घर पर की छापेमारी शुरू की है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विस्फोट मामले में एनआईए की टीम देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी लखनऊ में शाहीन के घर पर छापेमारी की है। कुछ अन्य स्थानों पर भी एनआईए की टीम पहुंच सकती है। दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही एनआईए डॉक्टर शाहीन को लेकर गुरुवार को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाहीन के हास्टल के कमरे से18.5 लाख रुपये नकद, सोने के कुछ बिस्कुट और विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी. पूछताछ में उसने बताया था कि उसने आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने के लिए महिलाओं की भर्ती करने की योजना बनाई थी.पूछताछ में यह भी पता लगा है कि शाहीन चार साल तक सऊदी अरब में रही थी. उसने2014 से2018 तक सऊदी अरब के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में काम किया था. एनआईए की टीम शाहीन को एक केमिकल की दुकान पर भी ले गई थी. वहां से डॉक्टर मुजम्मिल ने कथित तौर पर विस्फोटक बनाने के लिए सामग्री खरीदी थी.
