Search News

कार्तिक पूर्णिमा पर धनाराघाट के शारदानदी में उमडा श्रद्धालुओं का हुजूम,सुरक्षा और व्यवस्था में जुटा प्रशासन

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के धनाराघाट के शारदानदी पर मंगलबार रात से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा पावन अवसर कार्तिक पूर्णिमा पर दूर-दराज़ से आए हज़ारों श्रद्धालुओं ने मां शारदा की आराधना की और शारदा नदी में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया भोर की पहली किरण के साथ ही घाटों पर आस्था का ज्वार दिखाई देने लगा। श्रद्धालु “हर हर गंगे, जय मां शारदा” के जयघोष के साथ शारदा नदी में डुबकी लगाते दिखे इस दौरान पूरे क्षेत्र में घंटों की गूंज और भक्ति-गीतों की स्वर-लहरियां वातावरण को आध्यात्मिक बना रही थीं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में दीपदान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती नजर आईं भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे पुलिस, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीमें घाटों पर तैनात रहीं प्रशासन ने मेले में मेडिकल कैंप और सफाई और पेयजल की व्यवस्था संभाली पूरनपुर एसडीएम ने बताया — “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है नदी के किनारों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है नाव का संचालन बन्द कर दिया गया और लगातार निगरानी रखी जा रही है”
वही लोगो को कहना है धार्मिक आस्था से जुड़ी स्थानीय मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शारदा नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है कहा जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, इसलिए यह तिथि विशेष पुण्यदायी मानी जाती है मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों के लिए भी यह दिन उत्साह का रहा। प्रसाद, खिलौने, आभूषण की दुकानों पर भीड़ लगी रही स्थानीय लोग इसे आर्थिक दृष्टि से भी शुभ मानते हैं क्योंकि इससे क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर धनारा घाट एक बार फिर आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रशासन की मुस्तैदी ने इस धार्मिक पर्व को शांति और अनुशासन के साथ संपन्न किया हैं।

Breaking News:

Recent News: