लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट 15 और 16 दिसंबर को अपने प्रमुख सांस्कृतिक एवं पाठ्येत्तर का दो दिवसीय उत्सव ओजस 25 का आयोजन करने जा रहा है। युवाओं के उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर, इस साल की थीम, रंगताल - द इंडियन कार्निवल कैंपस को रंगों, धुनों और ऊर्जा से भरे शानदार क्षेत्र में बदलने का वादा करती है। सोच-समझ कर तैयार की गई थीम जश्न और विविधता की भावना को परम्परा एवं आधुनिक डिज़ाइनों के संयोजन के साथ लाती है। दो दिनों के लिए पूरे कैंपस को चमकदार रंगों, कार्निवल स्टाइल के रोमांचक सेटअप से सजाया जाएगा, साथ ही खुशियों एवं सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव स्पेस डिज़ाइन किए जाएंगे। बताते है कि कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर अतिथि और भारतीय थिएटर अभिनेता अनिल रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
ये होंगे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- राहुल जैन के साथ सेलेब्रिटी नाईट जो जाने-माने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर और कम्पोज़र हैं।
- ऑनऐज के साथ डीजे नाईट जो ईडीएम और बॉलीवुड फ्यूज़न के साथ कार्निवल के माहौल को रोमांचक बना देंगें।
- रोमांचक प्रतियोगिताएं और परफॉर्मेंस जैसे कलर्स ऑफ करेज, रंगमंच, रिफ रायट, पैलेट परेड, नो हीट ट्रीट्स, द पीआर प्लेऑफ, डील ऑफ डेयर और रंग रहस्य। इन गतिविधियों में डांस, ड्रामा, म्युज़िक, आर्ट एवं बिज़नेस चैलेंजेज़ को कवर किया जाएगा।
