लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने सोमवार को कल्याण सिंह की जयंती एवं मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन के अवसर राजेंद्र नगर स्थित सीएमएस ग्राउंड पर जरूरतमंदों में ट्राई साइकिल, बैसाखी छड़ी व कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 रहे। जिन्होंने ट्रस्ट की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों की मदद करते आ रही है। इसके लिए राजीव मिश्रा व उनकी पूरी टीम प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन व कम्बल वितरण लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सैकड़ों लोगों में कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद गिरीश गुप्ता, पूर्व पार्षद शशि गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र राजपूत, एड.सौरभ गुप्ता, विनायक पाण्डेय, हनुमान मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, मनोज रस्तोगी, पूर्व पार्षद राजीव बाजपेई, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव पांडे, उपाध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, विजय सिंह बंटी, रोहित मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव, मोहित मिश्रा, सूर्यांश सिंह व शशिकान्त शुक्ला अन्य मौजूद रहे।
