जहरीले रसायन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक:डॉ सत्येंद्र
बीकेटी,लखनऊ
राजकीय कृषि बीज भण्डार बी.के.टी.लखनऊ में कृषि सूचनतंत्र के सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत विकास खण्ड स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया,जिसमे मुख्य वक्ता चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न फ़सलों के विषय में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि कम से कम कीटनाशियों का उपयोग कीटों के प्रबंधन में करें जैविक कीटनाशी अधिक प्रभावशाली होते हैं उनका प्रयोग करें।आलू, सरसों,सब्जी वर्गीय फसलों में जहरीले रसायनों का प्रयोग ना करें ट्राइकोडर्मा,ब्यूबेरिया बैसियाना एवं फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग करें। सहायक विकास अधिकारी विजय प्रकाश निगम ने पीएम किसान व प्राकृतिक खेती पर प्रकाश डाला व गगन श्रीवास्तव ने पीएम कुसुम,कृषि यंत्रीकरण व नेशनल मिशन खाद्य सुरक्षा मिशन व आत्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा राजकीय बीज भण्डार प्रभारी मोहिनी सैनी जी ने जायद में निःशुल्क बुकिंग से प्राप्त होने वाली मिनीकिट उर्द मूंग व मूंगफली के बारे में बताया।गोष्ठी में कोमल यादव,रिचा सिंह,सपना यादव,अविनाश सिंह,दीनदयाल यादव,दीपक कुमार,पवन सिंह कुश बाजपेयी व जयपाल यादव, मकरंद,अरुण सिंह चौहान शिवराम व कृषि सखी शशि,वंदना मिश्रा सीआरपी कृषक राजेंद्र,केशनचंद सहित 150 किसान उपस्थित रहे।
