Search News

जानकीपुरम में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम जन्मोत्सव, भजन कीर्तन के साथ हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

श्री श्याम जन्मोत्सव
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: November 1, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। शनिवार को श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर शहर भर में पूजा अर्चना के साथ जगह जगह पर भजन कीर्तन व भव्य भंडारों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में जानकीपुरम विस्तार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हरिओम पूजन शॉप एवं गिफ्ट सेंटर व श्याम प्रेमी मित्रगण ने बाबा श्याम की पूजा कर विशाल भंडारे का आयोजन किया। वहीं इस मौके पर श्याम भक्त बाबा श्याम के गीतों पर झूमते नजर आए। तो वहीं पूरे परिसर में रंग बिरंगे गुब्बारे भी लगाए गए। देर शाम को जन्मोत्सव का केक भी काटा गए। जिसके बाद प्रसाद में बूंदी का वितरण और 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया। 

इस मौके पर संतोष यादव, बिन्नू यादव, रोली यादव, बच्ची देवी, ममता सिंह, सीमा सिंह, शुभम सिंह, सीताराम, पंकज मिश्रा, मानसिंह देवरी रूखारा, दीपक शर्मा, अखिल मिश्रा, प्रशान्त शर्मा व अनूप राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं फैजुल्लागंज में राधा कृष्ण मंदिर के पास श्री श्याम पूजन भंडार के द्वारा श्री श्याम जन्मोत्सव व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें इस मौके पर जगदीश तिवारी सपरिवार व राजेंद्र शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: