Search News

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

फुटबॉल टूर्नामेंट
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: December 14, 2025

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको लखनऊ अंतर विद्यालय का तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया गया। पहला मैच डीपीएस एल्डिको ए बनाम एलपीएस साउथ सिटी के बीच हुआ, जिसमें एलपीएस ने 1-0 से जीत हासिल की। तो वहीं दूसरा मैच एलन हाउस बनाम पुलिस मॉडर्न के बीच हुआ, जिसमें पुलिस मॉडर्न ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच श्री चैतन्य बनाम अल्मगेस्टी के बीच हुआ, जिसमें श्री चैतन्य ने 2-0 से जीत हासिल की। चौथा मैच सीएमएस गोमतीनगर बनाम सीएमएस चौक के बीच हुआ, जिसमें सीएमएस गोमतीनगर ने जीत दर्ज की। 4-3, पांचवां मैच एलएमसी बनाम डीएसपी बी एल्डिको, जिसमें एलएमसी ने 1-0 से जीत हासिल की, छठा मैच पुलिस मॉडर्न बनाम चिरंजीव भारती, जिसमें चिरंजीव भारती ने 1-0 से जीत दर्ज की। रविवार को अतिथि डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ला, मुख्य प्राथमिक अधिकारी, अमेठी रहे। तो वहीं विशेष अतिथि मनीष सचन, उप मुख्य प्राथमिक अधिकारी, अमन राज सिंह, डॉ. राज नारायण और डीपीएस प्रिंसिपल मनीषा रही। इस मौके पर सभी डीएफए स्टाफ, एलकेओ स्टाफ अभिषेक सिंह, केएन सिंह, अशोक रजत, मोतीलाल, अशोक चक्रवर्ती, राकेश वर्मा, अख्तर खान, ताहिर व अरुण उपस्थित रहे।

Breaking News:

Recent News: