Search News

दिल्ली चुनाव परिणाम: झूठ-फरेब और धोखा हारा AAP पर बरसे डिप्टी सीएम; बिहार को लेकर भी किया बड़ा दावा

दिल्ली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 10, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "AAP की हार का कारण उनकी झूठ-फरेब और धोखाधड़ी की राजनीति है।"विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने भारत और विकसित भारत के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में भी भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल करेगी।

इससे पहले, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में भी भाजपा 2025 में 200 से अधिक सीटें जीतेगी।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भागलपुर आए हुए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन को सुनिश्चित कर रही है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें आप-दा के खोखले वादों पर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास है।

पूर्ण बहुमत से बनेगी NDA की सरकार : सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। प्रगति यात्रा के माध्यम से और सभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संगठन की बैठक कर रहे हैं। गठबंधन एक है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। 2025 में बिहार में एनडीए में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

Breaking News:

Recent News: