सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर में हुए एक हादसे में सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा धुंध के कारण हुआ। सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर के फरखपुर धन्नाग़ मार्ग पर विशुनपुर के निकट एक ऑटो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के कारण संभवतः अज्ञात वाहन के चालक को ऑटो न दिखाई दिया हो। इस वजह से हादसा हुआ। हादसे में ऑटो सवार टीकर बहादुरपुर के अंकित कुमार (19) अपने पिता शिवकुमार (45) व माता शिवपति (42) गांव के ही ऑटो चालक अंकित सिंह (35) के साथ परसेंडी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माता पिता के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार अंकित का आज विवाह होना था। इससे पूर्व हादसा हो गया। सभी घायलों को सीएचसी इमलिया लाया गया। वहां अंकित कुमार को चिकित्सकों ने इलाज के लिए सीतापुर जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
