Search News

नए साल पर काशी में होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कमर कस लिया है।

काशी में घाटों की ओर नहीं जाएंगी दूसरे जिलों की गाड़ियां, पार्किंग में खड़ी कराई जाएंगी गाड़ियां नए साल पर काशी में होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कमर कस लिया है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 29, 2025

नए साल पर काशी में होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कमर कस लिया है।

काशी में घाटों की ओर नहीं जाएंगी दूसरे जिलों की गाड़ियां, पार्किंग में खड़ी कराई जाएंगी गाड़ियां नए साल पर काशी में होने वाली भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कमर कस लिया है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमिश्नरेट की पुलिस महाकुंभ जैसी व्यवस्था अपनाएगी। नए साल में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कमिश्नरेट की पुलिस महाकुंभ जैसी व्यवस्था अपनाएगी। यदि भीड़ ज्यादा हुई तो दूसरे शहर या जिलों से आने वाली गाड़ियां गंगा घाटों की तरफ नहीं पाएंगी। गाड़ियां पार्किंग में खड़ी कराई जाएंगी। यह व्यवस्था 31 दिसंबर और एक जनवरी को प्रभावी रहेगी। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि नए साल पर यातायात का दबाव ज्यादा हुआ या भीड़ बढ़ी तोबाहरी गाड़ियां निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही रोकी जाएंगी।  संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास, पद्मश्री चौराहा रविंद्रपुरी, चौकाघाट के पास और लहरतारा के पास बड़े वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। गोदौलिया से जुड़े सभी मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित हैं। मैदागिन से गोदौलिया, गोदौलिया से जंगमबाड़ी मार्ग पर किसी प्रकार के वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। बेनिया, मैदागिन स्थित टाउनहाॅल पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे। यातायात दबाव बढ़ने पर गुरुबाग-लक्सा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। एसीपी यातायात ने परखीं व्यवस्थाएं
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सोमवीर सिंह ने रविवार की शाम मैदागिन, विशेश्वरगंज, कज्जाकपुरा और नमो घाट तक के मार्गों पर यातायात व्यवस्था को परखा। सड़क पर वाहन खड़ी कर सवारी लेने वाले ई-रिक्शा, ऑटो चालकों को हिदायत दी।

Breaking News:

Recent News: