नहर कटने से किसानों की फसले हुई बर्बाद,उम्मीदों पर फिरा पानी
बीकेटी,लखनऊ
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसीलअंतर्गत ग्राम पंचायत नगर चौगावां के लोध पुरवा में नहर का बांध कटने से किसानों पर आफत टूट पड़ी।नहर कटने के कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया,जिससे दर्जनों किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं।प्रभावित फसलों में आलू,गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलें शामिल हैं।इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।किसान छोटे लाल, प्यारे लाल,अमित,बहादुर,परशुराम,गिरधारी लाल, शिवनाथ,रामनरेश,उदयराज,शत्रोहन सहित कई अन्य किसानों की कई बीघा खड़ी फ़सल प्रभावित हुई हैं।
वहीं घटना के बाद क्षेत्र में किसानों में आक्रोश है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।वही सूचना पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने कटे बांध को सही करवाकर अन्य कार्यवाही में जुटी हुई थी।
