लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा संचालित तृतीय बैच का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को 90 वार्डेन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजित समापन समारोह में विश्वजीत श्रीवास्तव(आईपीएस), पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी जोन, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विश्वजीत श्रीवास्तव(आईपीएस) ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकों से अपेक्षा व्यक्त किया कि वे अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्परता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने वार्डेनो को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया और बताया कि नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा एवं आपात स्थितियों के प्रति जागरूक करना है।

