Search News

पति के शराबी प्रताड़ना से तंग होकर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची थी हत्या की साज़िश

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 28, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बीकेटी,लखनऊ शनिवार रात्रि को लगभग साढ़े नौ बजे किसान पथ आउटर रिंगरोड के किनारे अपने किसी परिचित के साथ शराब पी रहे संविदाकर्मी मामपुर बाना निवासी प्रदीप गौतम(25)पुत्र मंगलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और बताया जा रहा था कि पुलिस लाइन से ड्यूटी के बाद वह अपने घर पहुचा था और कुछ देर बाद कोई परिचित उसे आउटर रिंग रोड तक बुलाकर ले गया था।मौके पर शराब पीने के प्लास्टिक ग्लास मिलने से आशंका जताई जा रही थी कि किसी परिचित ने ही इसकी हत्या की है और इस घटना का डीसीपी द्वारा मौक़े का स्थलीय निरिक्षण कर टीम गठित कर जल्द घटना का सफ़ल अनावरण करने का भरोसा मृतक के परिजनों को दिया था और उस पर कामयाबी भी मिली और पुलिस द्वारा मंगलवार को घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया था।एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एडीसीपी अमोल मुरकुट द्वारा ने बताया कि आरोपी बच्चा लाल ने पूछताछ में बताया कि मृतक प्रदीप की पत्नी चांदनी गौतम उर्फ़ ज्योति से उसके काफ़ी समय से अवैध संबंध थे और प्रदीप गौतम अक्सर शराब पीने के बाद मेरी प्रेमिका चांदनी को आए दिन मारता पीटता था जिससे वह काफ़ी परेशान रहती थी जिस कारण हम दोनों लोगों ने प्रदीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और शनिवार रात्रि को प्रदीप गौतम को मामपुर बाना किसान पथ के किनारे बुलाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद 315बोर के अवैध असलहे से उसकी पीठ व दाहिनी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और मौक़े से प्रदीप की स्पलेंडर बाईक यूपी32केटी 0932 को लेकर फरार हो गया था।जिसके बाद इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा टीम गठित की गई थी और क्राईम ब्रांच,सर्विलांस टीम(डीसीपी उत्तरी) व बीकेटी थाना की पुलिस टीम द्वारा अहम सबूतों के आधार पर मृतक की पत्नी चांदनी उर्फ़ ज्योति गौतम व उसके प्रेमी बच्चालाल पुत्र जालंधर निवासी कुर्रापुरवा,थाना-कमासिन,जनपद बांदा को गिरफ़्तार कर उनके पास से एक अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस व मृतक की स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर घटना का सफ़ल अनावरण किया।प्रेसवार्ता के मौक़े पर एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह भी मौजूद रहे,वही घटना के सफल अनावरण में क्राइम ब्रांच,क्राईम सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी के साथ बीकेटी थाना से प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह,निरीक्षक कैलाश चन्द्र दुबे,उ.नि.राम प्रभाव, अशोक यादव,शेषमणि मिश्रा,शैलेंद्र मिश्रा,अनिल कुमार व महिला उ.नि.सृष्टि निगम,कांस्टेबल अम्बरीष सिंह,सचिन यादव,दिलीप कुमार,नितिन व म.का.रचना शर्मा,सिम्पल चतुर्वेदी शामिल रही।

Breaking News:

Recent News: