Search News

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कमरे में फांसी लगा कर की आत्महत्या

फतेहपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 27, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार बीती रात युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कमरे के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थरियांव थाना क्षेत्र के चक बरारी बिलंदा गाँव निवासी ठाकुर दीन लोधी(30) पुत्र सरवन लोधी ने कल शाम पत्नी से हुए विवाद के बाद रात में घर के अंदर फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हस्वा चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मृतक का अपनी पत्नी उर्मिला देवी से कल कोई विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली है।मृतक के पिता ने बताया पुत्र शराब पीने का आदी था। फाँसी लगाने के पीछे क्या वजह रही, इस बारे में जानकारी नही है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया घटना का कारण पत्नी से विवाद प्रकाश में आया है। अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांचोपरांत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का सही कारण पता चल सकेगा उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Breaking News:

Recent News: