कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत। विकास खण्ड बीसलपुर परिसर में विवेक वर्मा विधायक बीसलपुर, पीलीभीत के द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। वितरण शिविर में विकासखण्ड बीसलपुर व बिलसण्डा के 77 दिव्यांगजनों को ट्राइसाईकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर व श्रवण यंत्रों आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बीसलपुर, खण्ड विकास अधिकारी बीसलपुर, सुरेश कुमार मौर्य जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज सहित अन्य मौजूद रहें हैं।सुखबीर सिह भदौरिया, एमआई समन्वयक आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पीलीभीत द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में दिव्यांगजनों को जानकारी प्रदान की गई। दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता से संबंधित किसी भी प्रकार के सहायक उपकरण की आवश्कयता होने पर योजना के विभागीय पोर्टल https://divyangjanup.upsdc.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकते है, इसके अतिरिक्त कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कक्ष संख्या-01 विकास भवन पीलीभीत व आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र पीलीभीत में भी सम्पर्क करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
