पूरनपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज‑5: -छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन व साइबर अपराध से बचाव हेतु किया जागरूक
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया द्वारा प्रभारी निरीक्षक पवन पाण्डेय,एण्टी रोमियों टीम की उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन व बढ़ते साइबर साइबर अपराध, एव मिशन शक्ति फेज-5 के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा बढ़ते साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताये गये लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल फोन पर शेयर न करें साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं0 1930 पर तुरन्त कॉल करें इसके पश्चात नजदीकी पुलिस स्टेशन और www.cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट करने हेतु बताया गया एण्टी रोमियों टीम महिला द्वारा छात्र/छात्राओं को “एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम के बारे में बताय गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर , 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 102 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर ,108 एंबुलेंस सेवा हेल्पलाइन नंबर, 112 पुलिस आपातकालीन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया तथा उन्हें सशक्त होने के लिए प्रेरित किया गया
