Search News

पूरनपुर में घर-घर नीले-हरे डस्टबिन वितरित:स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान तेज, गीलें कचरे के उपयोग के बारें में जानकारी दी

पीलीभीत।पूरनपुर नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को गति मिली है
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 5, 2026

पूरनपुर में घर-घर नीले-हरे डस्टबिन वितरित:स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान तेज, गीलें कचरे के उपयोग के बारें में जानकारी दी

 

पीलीभीत।पूरनपुर नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान को गति मिली है नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता और रोटरी क्लब के सदस्यों के नेतृत्व में नगर पालिका की टीमें पिछले दो दिन से घर-घर नीले और हरे रंग के डस्टबिन वितरित कर रही हैं यह अभियान केवल डस्टबिन वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि कचरा प्रबंधन के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित है नगर पालिका ने अधिक अधिक घरों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा है टीमें प्रतिदिन 200 से 250 घरों तक डस्टबिन पहुँचा रही हैं प्रत्येक घर को दो डस्टबिन दिए जा रहे हैं नीला डस्टबिन गीले कचरे (जैसे सब्जी के छिलके और भोजन अवशेष) के लिए है, जबकि हरा डस्टबिन सूखे कचरे (जैसे प्लास्टिक, कागज और धातु) के लिए निर्धारित किया गया है टीम के सदस्य घर-घर जाकर निवासियों को कचरे के सही निपटान के बारे में समझा रहे हैं उन्हें बताया जा रहा है कि गीला कचरा खाद बनाने योग्य है, जबकि सूखे कचरे को पुनर्चक्रित किया जा सकता है नगर पालिका ने लोगों से अपील की है कि वे कचरा सड़कों या नालियों में न फेंकें, बल्कि अलग-अलग डस्टबिन में रखकर सफाई कर्मचारियों को सौंपें अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि यह अभियान नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है उन्होंने कहा, "स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए यह कदम आवश्यक है।" इस पहल के तहत नगर पालिका ने अपने सफाई कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया है कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान,नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, समाजसेवी पीयूष गुप्ता उर्फ सोनू आर्य,रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता,समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, वार्ड सभासद गौरव जायसवाल, वार्ड सभासद मोहम्मद शरीफ, अनुज गुप्ता, राजेश रस्तोगी, नीरज गुप्ता,विवेक तिवारी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम में सोशियोवाइटल नेटवर्क की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Breaking News:

Recent News: