Search News

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि देश के अपने सभी परिवारजनों को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़ा यह दिव्य अवसर हर किसी के लिए सुख, शांति, आरोग्य और सौभाग्य लेकर आए। पावन स्नान, दान-पुण्य, आरती और पूजन से जुड़ी हमारी यह पवित्र परंपरा सबके जीवन को प्रकाशित करे।

Breaking News:

Recent News: