Search News

प्रयागराज में शून्य गरीबी अभियान के तहत 12532 आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य

प्रयागराज
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 7, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

उत्तर प्रदेश सरकार शून्य गरीबी अभियान के तहत प्रयागराज जिले में 12532 असंतृप्त परिवारों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने का इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिका सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रयागराज जिले के सभी विकासखण्ड अधिकारियों एवं डीसी मनरेगा को सर्वे कराने तथा ऐसे गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिया गया है, जिनके पास कोई प्रापर्टी नहीं है। ऐसे गरीब परिवारों को सर्वे कराने के बाद लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे जनपद में ऐसा गरीब परिवारों न रहे , जिनके पास अपना कोई घर न रहे। इसके सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कर रही है।

Breaking News:

Recent News: