, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यूपी के बाराबंकी में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई। इसके बाद कारों में आग लग गई। कुछ लोग किसी तरह बाहर निकल गए। वो सड़क पर लेट गए। वहीं, पांच लोग कार के गेट का लॉक नहीं खोल सके। इसके बाद वो अंदर की आग की चपेट में आ गए। बचाने के लिए चीखते रहे। लेकिन, कोई उनकी मदद नहीं कर सका। पांच लोग जिंदा जल गए। मंजर देखकर गांव वालों की रूह कांप गई। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चार लोग जो सड़क पर गिरे, उनको अस्पताल लेकर गई। दो की हालत नाजुक है। 20 मीटर दूर तक जा गिरे
टक्कर इतनी तेज थी कि कारों में बैठे लोग 20 मीटर दूर तक जा गिरे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लाशें एक्सप्रेस-वे पर बिखर गईं। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह खींचकर 5 लोगों को बचाया। एसपी ने कही ये बात
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एक कार का नंबर गाजियाबाद का और दूसरी का दिल्ली का है। वैगन आर कार में पति-पत्नी और उनके चार बच्चे थे। वे पानी पीने के लिए कार रोक कर निकले थे, तभी ब्रेजा उनकी कार से टकरा गई। मृतकों की शिनाख्त गुलिशता (49) पत्नी जावेद अशरफ निवासी घोसी, उनकी पुत्रियां समरीन (22), इलमा खान (12), इश्मा खान (6) व पुत्र जियान के रूप में हुई है। खानपुर घोसी निवासी जीशान पुत्र गफ्फार हादसे में घायल हुए हैं।
