बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पीलीभीत।जनपद में जिलाधिकारी के आदेश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत के कार्यालय स्थित एक्सीलेटर लर्निंग केंद्र में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने हेतु नियुक्त स्पेशल एजुकेटर के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण के कर्मचारियों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं अनुरोध किया गया कि यदि आपको कहीं बाल विवाह होने की जानकारी प्राप्त हो तो चाईल्ड हेल्पलाइन न0 1098 पर सूचना दे अथवा संबंधित थाने को अवगत कराएं जिससे बाल विवाह रोक जा सके। कार्यक्रम में 0 से 18 वर्ष के दिव्यांग बालक,बालिकाओं को विभाग से संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं स्पॉन्सर (प्रवक्ता) कार्यक्रम योजन व कन्या सुमंगला योजना के सम्बन्ध मैं विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी, साथ ही समस्त हेल्पलाइन नंबर, अन्य विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से राकेश पटेल जिला समन्वयक, एवं महिला कल्याण विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।
