Search News

बिहार चुनावी जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, पीएम मोदी और नीतीश पर सीधा वार

पटना
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गोविंदगंज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर तीखे राजनीतिक और भावनात्मक हमले किए।प्रियंका गांधी ने कहा कि “देश के प्रधानमंत्री हैं और कोई काम नहीं करते, बस भाषण देते रहते हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को घेरते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बार-बार परीक्षाएं होती हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं से मेहनती युवाओं का मनोबल टूट रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में जितने भी उद्योग और कारखाने थे, उन्हें इस सरकार ने खत्म कर दिया। पहले लोग चाहते थे कि उनके बच्चे नौकरी करें, लेकिन आज बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी ने जो रास्ता दिखाया था, वही सच्चा रास्ता है, जनता की सेवा का रास्ता।प्रियंका गांधी ने एनडीए के मंचों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “देखिए इनके मंचों पर, नीतीश कुमार को तक नहीं बुलाया जाता। प्रधानमंत्रीजी अकेले भाषण देते हैं और दूसरों को बोलने का मौका नहीं मिलता। सभा के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार के विकास के लिए ऐसे नेताओं को चुनें जो जनता के बीच रहें और उनके मुद्दों को समझें। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि इस बार बिहार में कांग्रेस को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और करोड़ों लोग बदलाव के लिए वोट देंगे।

Breaking News:

Recent News: