Search News

बीएसए कार्यालय पर मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 31, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की सभी स्टाफ ने सरदार पटेल जी के आदर्शों और उनके देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनके बताए रास्ते पर चलने की सभी स्टाफ को उनके  शपथ दिलाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों और उनके कार्यों को याद करना और उनके द्वारा दिए गए एकता और अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाना हैं।

Breaking News:

Recent News: