Search News

बीकेटी के रैथा गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी, दहशत का माहौल

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैथा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 29, 2025

बीकेटी के रैथा गांव में एक ही रात दो घरों में चोरी, दहशत का माहौल

भागते चोरों ने की हवाई फायरिंग, खोखा बरामद

कैनविज टाइम्स संवाददाता।

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रैथा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पहली घटना किसान रामू सिंह के घर की है, जहां चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए सामान में पायल, एक जोड़ी पाजेब, चार से पांच सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन शामिल है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।वहीं दूसरी घटना मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले पप्पू निषाद के घर हुई। पप्पू निषाद ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच चोर उनके घर में घुसे। घटना के समय वह और उनकी पत्नी शालनी निषाद कमरे में सो रहे थे। शालनी निषाद के अनुसार उनका छोटा बेटा अचानक जाग गया, तभी उन्होंने अलमारी खुली देखी। शक होने पर पति को जगाया गया और अलमारी की जांच की गई, जिसमें रखा सामान गायब मिला।चोर पप्पू निषाद के घर से कान के झाले, दो मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी और करीब 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी।

पीछा करने पर चोरों ने की हवाई फायरिंग

किसान रामू सिंह के घर में चोरी के बाद जब परिजनों ने भाग रहे चोरों का पीछा किया तो चोरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

CCTV के सहारे जांच में जुटी पुलिस

दोनों चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध चोर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Breaking News:

Recent News: