बीकेटी में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा किया गया जागरूक
बीकेटी,लखनऊ
बुधवार को बख्शी का तालाब थाना अंतर्गत एयरफोर्स रोड़ पर मिशन शक्ति फेस 5.000के तहत मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु हेल्पलाइन नंबर 1098,1090,1930,112 और 108 के बारे में जानकारी दी गई तथा महिला शक्ति केन्द्र के बारे में अवगत कराया गया।वही इस मौक़े पर बीकेटी थाना पर तैनात उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत,महिला पीआरडी सरिता मौजूद रही।
