Search News

बीकेटी में सड़क हादसें मासूम की गई जान,पुलिस कर्मियों ने पेश की मानवता की मिशाल

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बुधवार शाम को बख्शी का तालाब लखनऊ  थाना अंतर्गत फ़ौजी ढाबा के पास अज्ञात तेज़ रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे मासूम बुरी तरह घायल हो गया और वाहन चालक मौक़े से फरार हो गया,वही घायल मासूम को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां ईलाज के दौरान मासूम बालक की मौत हो गई।वही पुलिस ने मृतक बालक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के खैराबाद निवासी मूलचंद्र अपनी पत्नी रिंकी व बेटी मोनी,सोनी,राधा तथा अपने आठ वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ बीकेटी थाना अंतर्गत फ़ौजी ढाबा के पास ही रहकर मेहनत मज़दूरी कर अपने परिवार का खर्चा उठाते थे,वही बुधवार शाम लगभग पांच बजे उनका बेटा कृष्णा सड़क के पास खेल रहा था तभी तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया,ईलाज के लिए उसे तत्काल बीकेटी साढा़मऊ स्थित राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया जहां ईलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।वही बेटे की मौत से उसके पिता मूलचंद्र,मां रिंकी तथा तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा था और आसपास के लोगों की भी आँखें घटना को लेकर नम थी।वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक के परिजन अत्यंत गरीब थे और उनके पास मौक़े पर भोजन करने तथा बच्चें के अंतिम संस्कार करने तक के रुपए नहीं थे,वही जब इसकी जानकारी मौक़े पर मौजूद पुलिस कर्मियों को हुई तो वह मददगार बने और तत्काल मृतक के परिजनों के भोजन का प्रबंध किया तथा अंतिम संस्कार के लिए भी अपने पास से रुपए देकर मदद कर मानवता की मिशाल क़ायम किया। बीकेटी थाना अंतर्गत सड़क हादसे में घायल मासूम की रामसागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी,गुरुवार सुबह पुलिस शव के पंचनामा की कार्यवाही कर रही थी,तभी मौक़े पर मौजूद बीकेटी थाना पर तैनात हेड कांस्टेबल आशीष सिंह,महिला कांस्टेबल रचना शर्मा,हेड कांस्टेबल अमरीश यादव को जानकारी हुई कि मृतक के परिजन के पास बेटे के अंतिम संस्कार के लिए रुपए नहीं है तो इन सभी पुलिस कर्मियों ने मानवता की मिशाल क़ायम करते हुए तत्काल अपने पास से अंतिम संस्कार के लिए रुपए दिए।वही मृतक मासूम के पिता ने भी पुलिस की इस मदद का आभार जताया।

Breaking News:

Recent News: