Search News

भक्ति और उत्सव में डूबी रामनगरी, कुछ देर में पहुंचेंगे रक्षामंत्री

आज रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी धूमधाम से मनाई जा रही है। दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 31, 2025

भक्ति और उत्सव में डूबी रामनगरी, कुछ देर में पहुंचेंगे रक्षामंत्री

आज रामलला की प्रतिष्ठा द्वादशी धूमधाम से मनाई जा रही है। दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया गया। यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न हो रही हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए भक्त लंबी कतारों में लगकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में आस्था का विभिन्न रंग देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जय श्री राम की जयघोष के साथ श्रद्धालु राममंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर रामलला का विशेष अभिषेक पूजन किया गया। प्रातः काल से ही मंदिर परिसर वेद मंत्रों की गूंज और शंखनाद से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विविध कर्मकांड संपन्न हो रहे हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसमें यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला का भव्य अभिषेक किया गया। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राम मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

Breaking News:

Recent News: