लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मंगलवार को ऐशबाग में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के तहत ट्रस्ट आज से कंबल वितरण का महाअभियान शुरू कर रहा है। जिसमें ट्रस्ट इस बार जरूरतमंद महिलाओं में कम्बल का वितरण करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि ट्रस्ट कई हॉस्पिटलों में स्ट्रेचर और व्हील चेयर भी देने जा रहा है। राजीव मिश्रा के मुताबिक ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों में बड़ी संख्या में कम्बलों का वितरण करता रहा है। उनका कहना है कि कोई गरीब असहाय शीत लहर की ठंड से परेशान न हो इसका वीणा ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने उठाया है। साथ ही दिव्यांगों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं दिव्यांग उपकरण का वितरण भी किया जाएगा।
