Search News

रजनी पाटिल पर कांग्रेस ने फिर जताया भरोसा, हिमाचल में सौंपी प्रभारी की जिम्मेदारी; राजीव शुक्ला हटाए गए

कांग्रेस
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: February 15, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में संगठनात्मक बदलाव करते हुए रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले, राजीव शुक्ला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी थे। रजनी पाटिल की नियुक्ति से पार्टी को उम्मीद है कि वे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

क्यों मिली प्रदेश प्रभारी की कमान?

चूंकि, वह पहले हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी है इसलिए वह यहां की परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ है। सूत्रों की माने तो पार्टी हाई कमान ने उनके इसी अनुभव को देखते हुए दोबारा से उन्हें प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी है इस साल के अंत में पंचायती राज चुनाव होने हैं वह अगले वर्ष कुछ नगर निगम के चुनाव है। इस बदलाव के साथ ही, पार्टी ने अन्य राज्यों में भी अपने प्रभारियों में परिवर्तन किए हैं, जिससे संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Breaking News:

Recent News: