Search News

राहुल गांधी का बड़ा दावा: हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का 22 बार इस्तेमाल

राहुल गांधी
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का कई बार गलत इस्तेमाल किया गया है। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह ब्राजील की मॉडल लारिसा नेरी हैं, जिनकी तस्वीर का मतदाता सूची में 22 बार इस्तेमाल हुआ है , सीमा, स्वीटी और सरस्वती जैसे अलग-अलग नामों से। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्राजील की मॉडल लारिसा नेरी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनका भारत की राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनकी तस्वीर का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। लारिसा ने साफ कहा कि वह कभी भारत नहीं गई हैं और उनकी तस्वीर का चुनावी दस्तावेज़ों में इस्तेमाल “भ्रामक और झूठा” है। राहुल गांधी के इस आरोप ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इसे “चुनाव में फर्जीवाड़े” का उदाहरण बताया है, जबकि भाजपा ने राहुल गांधी से सबूत पेश करने को कहा है। चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।

Breaking News:

Recent News: