Search News

वन मंत्री ने टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र में बराही पर्यटन गेट का फीता काटकर किया शुभारम्भ

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 1, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार।वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यूपी डाॅ0 अरूण कुमार द्वारा पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नए पर्यटन सत्र में बराही पर्यटन गेट का हवन पूजन कर व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण किया। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामानों को देखा एवं जानकारी प्राप्त करते हुये उनके उत्पादों की प्रशंसा की। उन्होंने सफारी गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।    वन मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि टाइगर रिजर्व में नया गेट खुलने से घूमने आये पर्यटकों को आसानी होगी तथा आसपास रहने वाले लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि टाइगर रिजर्व घूमने हेतु आसपास के रहने वाले लोगों की सफारी गाडियां को प्राथमिकता दी जाये तथा ड्राइवर व गाइड के लिए स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए सामान की बिक्री हेतु एक काउंटर दिया जायेगा ताकि वह आने वाले पर्यटकों को अपने उत्पाद बेच सकें। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह,विधायक बाबूराम पासवान, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा,जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, डीएफओ टाइगर रिजर्व सहित अन्य जनप्रनिधि व अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: